Categorized | लखनऊ.

शिवपाल सिंह यादव द्वारा कल्याण व विकास पर बल सैफेई में की समीक्षा बैठक

Posted on 15 August 2012 by admin

जो भी नई सड़कें बनाई जा रही हैं वह अच्छी बने और मानक के अनुरूप कार्य कराया जाये। निर्धारित समय सीमा के अन्दर कोई भी सड़क खराब नहीं होनी चाहिए यदि कोई भी सड़क खराब होती है तो विभागीय नियमों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए संबंधित ठेकेदार से पुनः गुणवत्तायुक्त कार्य संबंधित अधिकारी अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चित करें।
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने ये निर्देश लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह सैफई में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि यह जन कल्याण का कार्य है जो विकास का मुख्य बिन्दु है। जब आपके आवागमन के रास्ते ठीक होंगे तो वाहन आदि भी आपके दैनिक उपयोग के लिए सहज ढंग से उपलब्ध होंगे और उस क्षेत्र का तेजी के साथ विकास हो सकेगा।
श्री यादव ने जनपद की चयनित सड़कों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि इनके निर्माण/मरम्मत हेतु जो एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है, उस पर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त धनराशि उपलबध करा दी जायेगी। लेकिन कार्य अच्छा और टिकाऊ होना चाहिए। सभी कार्य तेजी से कराना सुनिश्चित करें जिससे कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण हो सके। इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने विकास खण्ड ताखा के सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह, भरतीया कोठी में सिंचाई विभाग के कार्योें के की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश किया कि सिल्ट सफाई का कार्य सही और मानक के अनुरूप कराया जाये, जिससे नहरों में पर्याप्त क्षमता के अनुरूप पानी चले और किसानो ंको उनकी मांग के अनुरूप पानी मिलता रहे। उन्होंने नहरों की अवैध कटानों को कड़ाई से रोकने तथा गूल बम्बों की सिल्ट सफाई समय से कराने के निर्देश दिये।
इसके बाद श्री यादव ने वहां पर आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की शिकायतें/समस्याओं को सुना तथा वहां पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र उपलबध कराते हुए निर्देश दिये कि उनका नियमानुसार निस्तारण कराते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया जाये। उन्होंने काशीपुर, भदेई में पहुंच कर रंजीत सिंह महाविद्यालय का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह विद्यालय नीव का पत्थर साबित होगा। महत्ता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के बन जाने से क्षेत्र की शिक्षा में गुणोत्तर वृद्धि होगी। उन्हांेने कहा कि सिंचाई विभाग को केन्द्र सरकार से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है। इस धनराशि से नई-नई योजनाएं बनाकर प्रदेश का विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को खाली खजाना मिला था, आज हम उसकी भरपाई करते हुए नई-नई योजनाओं को तैयार करने व उन्हें निरूपित करने के लिए काफी हद तक सक्षम हुये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in