Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का राष्ट्रीय समारोह इस वर्ष लखनऊ में होगा

Posted on 14 August 2012 by admin

हर वर्ष 8 सितम्बर को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का राष्ट्रीय समारोह इस वर्ष उत्तर प्रदेश में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ में यह समारोह डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यलाय के अम्बेडकर आॅडीटोरियम मंे आयोजित होगा।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा श्री सुनील कुमार ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में मनाया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में देश के 32 राज्य संसाधन केन्द्र, 270 जन शिक्षण संस्थान, सभी राज्यों के सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, साक्षर भारत से आच्छादित विभिन्न राज्य के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इस राष्ट्रीय समारोह में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रेरक स्वयं सेवक एवं लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। इस प्रकार समारोह में लगभग 3000 लोगों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है।
श्री सुनील कुमार ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह 2012 हेतु निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर के समारोह के साथ-साथ पूरे प्रदेश में तीन सितम्बर से 08 सितम्बर तक अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह मनाये जाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इस सप्ताह में सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम जैसे-स्लोगन लेखन, प्रेंटिंग, निबन्ध प्रतियोगिता, साक्षरता मार्च एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। जनपद स्तर पर रैली एवं अन्य प्रतियोगितायें करायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलो के जिलाधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों एवं अन्य प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आमंत्रित कर मुख्य समारोह में पुरस्कृत भी किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in