Categorized | लखनऊ.

आने वाला समय भाजपा का ही है-लक्ष्मीकांत बाजपेई

Posted on 14 August 2012 by admin

up-bjpभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लोगों का उत्साह बता रहा है कि आने वाला समय भाजपा का ही है। पार्टी नेतृत्व ने 20 फीसदी सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया था लेकिन मेरठ मे अब तक नए सदस्यों की संख्या लक्ष्य से दो गुनी हो चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि 15 अगस्त को अभियान का समापन होगा। इसके बाद लगभग 25 अगस्त से नए सदस्यों की गिनती शुरू की जाएगी। 1 सितंबर से उन क्षेत्रों मे दोबारा अभियान शुरू किया जायेगा जहां कार्यकर्ता पहुंच नही पाए है।
भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित वर्ग को जोड़ने के सदस्यता अभियान के दौरान रविवार को कुल 2830 नये लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मलिन बस्ती भगवतपुरा मोहल्ले में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने महानगर भाजपा संयोजक सुरेश जैन रितुराज एवं महापौर हरिकांत अहलूवालिया के साथ लोगों से भाजपा में शमिल होने की अपील की। इस दौरान भगवतपुरा के 250 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई , सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं रविन्द्र भड़ाना ने रविवार को शहर के कई स्थानों पर जाकर लोगों से भाजपा में शामिल होने की अपील की। भगवतपुरा मोहल्ले में 250 नये सदस्य भाजपा में शामिल हुए, जबकि वार्ड न0-7 क लिसाड़ी , नूरनगर व फतेल्लापुर में 2830 नए सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा वार्ड न0-11,12,20,29 और 9 में भी कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर दो हजार नए सदस्यों को भाजपा में शामिल किया।
अभियान के दौरान जगदीश चैधरी, महानगर सदस्यता प्रमुख रमेश नागर, नगर विधान सभा सदस्यता प्रमुख मनोज अग्रवाल, नगर विधान सभा प्रभारी योगेन्द्र पाल गुप्ता, सतीश चांदी, चन्द्रभान जाटव, इन्द्रजीत कोरी, वर्णित गुप्ता, संजय शर्मा, चरणसिंह लिसाड़ी, प्रकाशी पाल, गजेन्द्र शर्मा, डी0के0 पाल, चैन लाल हरित, उमाशंकर, विक्रम पाल, गंगा प्रकाश गौतम, लक्ष्मण सिंह, महाराज सिंह जाटव आदि लोग शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in