Categorized | कृषि, लखनऊ.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन किया जायेगा -शिव कुमार बेरिया

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने नक्सल प्रभावित जनपदों-सोनभद्र, चन्दौली एवं मिर्जापुर में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देकर और अधिक रोजगार सृजन का निर्णय लिया है।
यह जानकारी रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री श्री शिवकुमार बेरिया ने देते हुए बताया कि पहले यह योजना नक्सल प्रभावित जनपदों सोनभद्र, चन्दौली, गाजीपुर, देवरिया, बलिया, मऊ एवं कुशीनगर में लागू की गयी थी। उन्होंने बताया कि अब 12वीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत अत्यधिक नक्सल प्रभावित जनपदों में रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया जायेगा। इस वित्तीय वर्ष में नक्सल प्रभावित 677 ग्रामों में कृषकों का चयन कर उनकी निजी भूमि पर रेशम उत्पादन का कार्य कराया जायेगा। रेशम कीट एवं कोया उत्पादन से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।
श्री बेरिया ने बताया कि इन सभी ग्रामों को रेशम विकास कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा। योजनान्तर्गत सामुदायिक/ग्राम समाज की भूमि पर शहतूत एवं अर्जुन पौध रोपण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद चन्दौली, सोनभद्र एवं मिर्जापुर में पूर्व में कराये गये 2000 एकड़ क्षेत्र में तथा 100 एकड़ नये क्षेत्र में अर्जुन वृक्षारोपण हेतु उर्वरक, कीटनाशक, दवाइयों एवं अर्जुन पौध के क्रय आदि पर 148 लाख रूपये का प्राविधान किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in