Categorized | लखनऊ.

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व सन्ध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में देश के महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का दिन हमें राष्ट्रीय गौरव की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता को प्राप्त करने में देश के वीर सपूतों ने जो बलिदान दिया है, उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता।
श्री जोशी ने इस अवसर पर जनता से अपील की है कि वे धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश एवं प्रदेश के विकास कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा से योगदान करें और देश की एकता, अखण्डता एवं स्वतंत्रता को मजबूत बनाये रखने में अपना पूरा सहयोग दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in