Categorized | लखनऊ.

ग़ाजीपुर नगरपालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी निलम्बित

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन ने स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन न करने एवं स्थानान्तरण को निरस्त कराने के लिए राजनैतिक दबाव डलवाने के आरोप में गाजीपुर नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को निलम्बित करने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में आज यहां जारी एक शासनादेश में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने निदेशक, स्थानीय निकाय, उत्तर प्रदेश को निदेशित किया है कि अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को तत्काल निलम्बित कर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही की जाये और कृत कार्यवाही से शासन को अविलम्ब अवगत कराया जाये।
उल्लेखनीय है कि गत 12 जुलाई को श्री अखिलेश कुमार, अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2, नगर पालिका परिषद, ग़ाजीपुर को तात्कालिक प्रभाव से स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया था, किन्तु उन्होंने इस आदेश का अनुपालन नहीं किया और अपने स्थानान्तरण को निरस्त कराने के लिए राजनैतिक दबाव डलवाया जो कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 एवं वार्षिक स्थानान्तरण नीति, 2012 के प्राविधानों के विपरीत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in