Categorized | लखनऊ.

चुनावी वायदों को निभाने तथा प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं

Posted on 14 August 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पिछले पाॅच सालों में प्रदेश में लोकतंत्र नही था। जनता की आवाज कुचली जा रही थी। किसानों पर लाठियाॅ बरस रही थीं। अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति थी। सत्ता के दुरूपयोग के साथ सरकारी खजाने की लूट जारी थी। श्री अखिलेश यादव के नेेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र को बहाल किया है। उन्होंने विरोध की आवाज का सम्मान करते हुये विधानभवन के सामने धरना स्थल पुनः स्थापित करा दिया। वे सभी चुनावी वायदों को निभाने तथा प्रदेश को प्रगति की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
श्री चैधरी आज संडीला में अधिवक्ता संघ के पं0 गिरजाशंकर दीक्षित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण के बाद ‘‘लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाॅ और न्यायिक सक्रियता’’ विषय पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दीक्षित, विधायक कुंवर महावीर सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 डा0 रमेश दीक्षित, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेश यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शराफत अली तथा श्री बृजेन्द्र सिंह, पत्रकार श्रीमती वंदना मिश्रा एवं मधुकर त्रिवेदी तथा कई अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ वोट से सरकार बदलने का तंत्र नहीं, आम आदमी कैसे जीवित रह सकता है इसका भी दिशा-निर्देशक है। न्याय अदालत का ही विषय या संविधान की किताब नहीं है। इसका हमारे जीवन से संबंध है। जो सरकारें जन आकांक्षाओं का दुरूपयोग कर लूट में जुट जाती हैं, उनके खिलाफ जनता को उठ खड़ा होना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए। लोकतंत्र पर फिर प्रहार न हो इसके लिए सबको सचेत रहना होगा।
श्री चैधरी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आजाद भारत में जो कुछ देखने को मिला वह सुखद नहीं था। जब पिछली सरकार में आम जनता के अधिकार कुचले गए, ,खाद और बिजली की माॅग पर किसानों को सड़क पर सरेआम पीटा गया तब अन्याय की पराकाष्ठा हो गयी।  20 करोड़ की आबादी में बीस लाख आदमी भी विरोध मंे सामने आ जाते तो लोकतंत्र जीवंत हो उठता। समाज को अन्याय सहने के बजाय अपने लोकतंात्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना सीखना चाहिए, तभी आजादी सार्थक होगी।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि पिछली बसपा सरकार से बहुत सी बुराईयाॅ विरासत में मिली हैं। कानून व्यवस्था, बिजली संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है। प्रशासनिक कुव्यवस्था को दूर करने में मुख्यमंत्री स्वंय रूचि ले रहे हैं। जो अधिकारी अभी भी पिछली कार्य संस्कृति अपनाए हुए हैं उनको मनमाना करने की कतई छूट नहीं मिलेगी।
बाद में सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि अभी समाजवादी पार्टी की सरकार को बने पाॅच माह हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अल्पावधि में ही प्रदेश के विकास का एजेन्डा तय कर उस दिषा में काम शुरू कर दिया है। पहली बार 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पारित कर समाज के सभी वर्गो, किसानों, के लिए सिंचाई, खाद, नौजवानों को बेकारी भत्ता, कन्याओं के लिए धन, अधिवक्ताओं को पुस्तकालय तथा चैम्बर के लिए धन की व्यवस्था की गई है। 10 प्रतिशत विकास दर पाने का लक्ष्य है। बिना किसान की अनुमति के भूमि अधिग्रहण नहीं होगा। अनुत्पादक खर्चो पर रोक लगेगी। विकास से समझौता नही करेंगे, जो अधिकारी इसमें रोड़े अटकाएगें, सेवानियमावली के तहत उन पर कड़ी कार्यवाही होगी। कानून व्यवस्था में जबाबदेही तय होगी। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों  को बख्शा नहीं जायेगा। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर डी0एम0, एस0पी0, जिम्मेदार होंगे।
श्री चैधरी ने कहा कि विपक्ष सरकार को 6 माह का समय भी न दे कर दुष्प्रचार कर रहा है। मुख्यमंत्री नई ऊर्जा के साथ प्रदेश के बिगड़े हालात को सुधारने में लगे हैं। उन्हें काम करने का अवसर देना चाहिए। उनमें काम का जज्बा है और वे राजनीति की तस्वीर बदल कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने एक मेगावाट बिजली नहीं पैदा की। उद्योग धंधे चैपट हुए। समाजवादी पार्टी की सरकार 7 करोड़ रूपए की रोज बिजली बाहर से खरीद कर प्रदेश की जनता को राहत दे रही हैं। श्री मुलायम सिंह यादव के समय 12 सौ मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा था। समाजवादी पार्टी सरकार ने जनहित में पुरानी कंपनियों को भी ड़ेढ वर्ष की छूट दी है ताकि प्रदेश में अंधेरा न रहे।
श्री चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश को एक खुले दिमाग का, जिसका बड़ा लक्ष्य है, ऐसा मुख्यमंत्री मिला है। उनकी राजनीति आम आदमी के लिए है। वे 18 घंटे काम कर रहे हैं। इसलिए सत्ता से बाहर हुए लोगों में भविष्य को लेकर बेचैनी है। वे आशंकित हैं कि अब वे कभी लौटकर सत्ता में नहीं आ पाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in