Categorized | लखनऊ.

ट्रांसफार्मरों की खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार कम्पनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी-मुख्यमंत्री

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बिजली की वर्तमान स्थिति के लिए पिछली राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी सरकार विद्युत उत्पादन के साथ-साथ वितरण एवं ट्रांसमिशन व्यवस्था सुधारने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने आगरा में विद्युत वितरण का कार्य देख रही निजी कम्पनी टोरेन्ट पावर को हर संभव मदद देने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कम्पनी को कानपुर में आपूर्ति करने का कार्य परीक्षण कर सौंपा जाएगा।
मुख्यमंत्री आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय सभाकक्ष मंे विद्युत एवं टोरेन्ट पावर के सम्बन्ध में आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक्सीलरेटेड पावर डेवलपमेन्ट एण्ड रिफार्म प्रोग्राम (ए0पी0डी0आर0पी0) को शीघ्र लागू करेगी। उन्होंने कहा कि उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था में काम करने वाली निजी कम्पनियों को हर संभव सरकार मदद उपलब्ध कराएगी। पिछली सरकार में क्रय किए गए खराब गुणवत्ता के ट्रांसफार्मरों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों एवं कम्पनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर टोरेन्ट कम्पनी के निदेशक मुरली रंगनाथन ने आगरा में विद्युत वितरण में आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
बैठक में प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री वी0के0शर्मा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार गुप्ता, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, मण्डलायुक्त आगरा श्री मनजीत सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in