Categorized | लखनऊ.

वर्ष 2012-13 में 11487 हाइड्रोग्राफ स्टेशन नेटवर्क पर भूजल स्तर मापन का कार्य प्रस्तावित

Posted on 14 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के भूगर्भ जल विभाग द्वारा भूजल आंकलन का विकास एवं भूजल सर्वेक्षण का सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2012-13 में कुल 11487 हाइड्रोग्राफ स्टेशन (निरीक्षण कूप/पीजोमीटर) नेटवर्क पर भूजल स्तर मापन का कार्य करवाया जायेगा। इनमें 9825 ग्रामीण क्षेत्रों में एवं 1762 नगरीय क्षेत्रों में स्थापित हाइड्रोग्राफ स्टेशन नेटवर्क सम्मिलित हैं। यह मापन कार्य अब वर्ष में चार बार जनवरी, मई/जून, अगस्त व अक्टूबर/नवम्बर में करवाया जायेगा।
भूगर्भ जल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में भूगर्भ जल स्तर मापन हेतु हाइड्रोग्राफ स्टेशन का नेटवर्क स्थापित है जिनपर वर्ष में छः बार जल स्तर मापन किया जाता रहा है किन्तु वर्तमान में आवश्यकतानुसार अब यह मापन कार्य वर्ष में केवल चार बार ही किया जायेगा। वर्ष 2011-12 में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित/कार्यशील 9460 व 1762 हाइड्रोग्राफ स्टेशन पर क्रमशः 56484 एवं 10572 जल स्तर मापन किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in