पर्यावरण जन जागरूकता हेतु प्रशिक्षण व प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित

Posted on 14 August 2012 by admin

पर्यावरण विभाग द्वारा ग्राम्य स्तर तक पर्यावरणीय जन जागरूकता हेतु जिला योजना के अन्तर्गत पर्यावरणीय शिक्षा, प्रशिक्षण व जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में स्थानीय प्रजाति के वृक्षों जैसे वरगद, नीम, पीपल, आंवला एवं अशोक प्रजाति के वृक्ष लगाये जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश की प्रमुख नदियों, गंगा एवं दूसरी सहायक नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम और जल संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार सामग्री यथा प्रचार-प्रसार सामग्री तथा वुकलेट, पैम्फलेट, पोस्टर व स्टीकर इत्यादि तैयार कराकर स्कूली बच्चों और घाटों पर लगने वाले मेलों व अन्य अवसरों पर वितरण कराया जा रहा है।
पर्यावरणीय जन जागरूकता के लिये गंगा संरक्षण विषयक नुक्कड़ नाटकों का घाटों व स्कूलों पर आयोजन, मीडिया एवं आकाशवाणी, रेडि़यों, एफ0एम0 के माध्यम से गंगा संरक्षण विषयक संदेशों का प्रसारण तथा समाचार पत्र/पत्रिकाओं में गंगा संरक्षण से सम्बन्धित लेखों का प्रकाशन भी कराया जाना प्रस्तावित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in