Categorized | लखनऊ.

परिवहन निगम और परिवहन आयुक्त कार्यालय के कार्मिकों की प्रोन्नति की कार्रवाई समयबद्ध रूप से हो

Posted on 12 August 2012 by admin

प्रदेष के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने प्रमुख सचिव परिवहन को निर्देष दिए हैं कि वे यह सुनिष्चित करायें कि परिवहन निगम और परिवहन आयुक्त कार्यालय के कार्मिकों की प्रोन्नति की कार्रवाई समयबद्ध रूप से हो तथा इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
परिवहन मंत्री ने इस बात पर अफसोस जाहिर की कि परिवहन विभाग में प्रोन्नति की कार्रवाई गति नहीं पकड़ रही है जबकि सरकार द्वारा सभी विभागों में लम्बे समय से कार्मिकों की रूकी हुई प्रोन्नति को शीघ्रातिषीघ्र करने के निर्देष पहले ही दिये जा चुके हंै। उन्होंने यह भी निर्देष दिए हंै कि कार्मिकों की प्रोन्नति में गोपनीय प्राविष्टि न होने को बहाना न बनाया जाय। यदि किसी कार्मिक की गोपनीय प्रविष्टि किसी अधिकारी द्वारा नहीं दी गयी हो, तो उससे गोपनीय प्रविष्टि शीघ्र प्राप्त कर प्रोन्नति की कार्रवाई तत्काल प्रारम्भ की जाय। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी जानबूझकर गोपनीय प्रविष्टि में देरी कर रहा हो, तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाय। उन्होंने प्रमुख सचिव को यह भी निर्देष दिए हैं कि उनके स्तर से (परिवहन मंत्री) जो भी निर्देष दिए जायं, उसका शत-प्रतिषत अनुपालन सुनिष्चित हो तथा इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in