Categorized | लखनऊ.

अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में तहसील एवं जिले के अधिकारियों को अवगत कराने से वे व्यर्थ के खर्च एवं परेशानी से बचेगें

Posted on 10 August 2012 by admin

10-08-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि सहकारिता, लोक निर्माण एवं सिंचार्इ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में Þजनता से भेंटÞ कार्यक्रम में आए जनसमूह को सलाह दी कि उन्हें अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में तहसील एवं जिले के अधिकारियों को अवगत कराने से वे व्यर्थ के खर्च एवं परेशानी से बचेगें। उन्होने कहा जनता की समस्याओं के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और जो भी शिकायतें होेगी। उन पर अवश्य प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
श्री शिवपाल सिंह यादव के साथ आज जनसुनवार्इ में प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी शामिल थे। श्री शिवपाल सिंह यादव ने सभी आगंतुकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधार्इ भी दी।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री से मिलने और उनतक अपनी बात पहुचाने के लिए आज प्रात: से ही बड़ी संख्या में लोग इकटठे होने लगे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, विकलांग तथा अन्य संभ्रात लोग भी शामिल थे। मुसिलम महिलाएं बड़ी तादाद में मौजूद थी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता उन्नाव जिलाध्यक्ष श्री अनवार अहमद तथा विधायक राजमति निषाद भी मौजूद थी।
विकलांग संघ, महोबा के जिलाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह ने रोजगार हेतु विकलांगों की आर्थिक सहायता का मुददा उठाया जिस पर मंत्री जी ने गौर करने का आश्वासन दिया। अलीगढ़ के छंगामल ने जमीन पर दबंगों के कब्जे की शिकायत की तो कानपुर के चन्द्रपाल दिवाकर को बिजली से दिक्कत थी।
अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आज वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव को अपना आवेदन पत्र देनेवालों में प्रमुख थे सर्वश्री सियाराम मुनीम (इटावा), सी0पी0 सिंह,एडवोकेट, मो0 अख्तर (इटावा) अनुराग पटेल (खीरी), ज्ञान प्रकाश यादव (अमेठी), सोनीपाल, (लखनऊ) दौलतराम कुशवाहा (आगरा) श्रीमती सुमन सिंह (बस्ती) नीलम यादव (हमीरपुर) डा0 मोहिउददीन(लखनऊ) विजय कुमार यादव,एडवोकेट (चायल) मो0 कामिल (कानपुर) राधेश्याम यादव (बाह) मोहर अली खा, (लखनऊ) नूरूल ऐन खान (मुजफफरनगर) डा0 भगवान सिंह त्यागी (आगरा) मो0 तौफीक खा (सुल्तानपुर ) मुन्नी देवी (बरेली) उदय प्रताप (गोण्डा) रददा प्रसाद अहिरवार (ललितपुर) आदि सहित हजारों की संख्या में महिलाएं युवा एवं पुरूष शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in