Categorized | लखनऊ.

अनुराधा के साथ देखे गए युवक को नहीं तलाश सकी राजधानी पुलिस

Posted on 10 August 2012 by admin

राजधानी पुलिस दो दिनों बाद भी उस युवक का पता नहीं लगा सकी है जिसे मृतक छात्रा अनुराधा सिंह (22) के साथ मंगलवार रात को देखा गया था। पुलिस हवा में ही तीर साधती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौत होने की पुषिट होने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
बुधवार सुबह संदेह जनक हालातों में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली अनुराधा सिंह की लाश के पास मिले पर्स में से उसका मोबाइल आखिर कहां गया पुलिस इसका पता भी नहीं लगा सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस की कार्यवाही में कोर्इ तेजी नहीं आयी है।
पुलिस अब तक उस युवक का पता नहीं लगा सकी है जिसे मंगलवार रात को अनुराधा के साथ देखे जाने की बात कही जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस खुलकर हत्या की बात नहीं कह रही है, जबकि साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
सवाल यह है कि अगर मोबाइल मौके से नहीं मिला तो फिर कहां गया? हास्टल के कमरे से भी मोबाइल नहीं मिला। गौरतलब है कि बुधवार सुबह एमिटी यूनिवर्सिटी की बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुराधा सिंह का शव क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे टै्रक पर पड़ा मिला था। मंगलवार रात उसे जिस युवक के साथ देखा गया था उसके साथ अनुराधा की कहासुनी होने की बात बतायी जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in