Categorized | लखनऊ.

द्रोही क़ानूनों और राज्य दमन के ख़िलाफ़ विभिन्न जन संगठनों की साझा दस्तक की शुरूआत

Posted on 10 August 2012 by admin

भारत छोड़ो आंदोलन की 70वीं सालगिरह के मौक़े पर आज से जनद्रोही क़ानूनों और राज्य दमन के ख़िलाफ़ विभिन्न जन संगठनों की साझा दस्तक की शुरूआत हो गयी। सांस्कृतिक संगठन दख़ल की पहल पर आयोजित हो रहे इस सात दिवसीय जन जागरण अभियान का पहला पड़ाव धरना स्थल था।

आज शाम 3 से 5 बजे तक चले कार्यक्रम के तहत अभियान का परचा बांटा गया और व्यापक जन संवाद हुआ। अभियान के जत्थे में शामिल थे- कौशल किशोर, ओपी सिन्हा, केके शुक्ला, आदियोग, रामकृष्ण, अजय सिंह, भगवान स्वरूप कटियार, सत्येंद्र कुमार, अनिल मिश्र ’गुरूजी’, केके वत्स, तश्ना आलमी, विवेक सिंह और आरके सिन्हा।

कल अभियान के दूसरे दिन का पड़ाव भूतनाथ मार्केट और मुंशी पुलिया चौराहा होगा। समय होगा शाम 3 से 6 बजे। कार्यक्रम का नारा है- देशभक्ति का स्वांग बंद करो, जनद्रोही क़ानून रद्द करो, पिंजरा खोलो, जनता को आज़ादी दो। कार्यक्रम का मक़सद है- जनद्रोही क़ानूनों और राज्य दमन के ख़िलाफ़ लोगों को जगाना और जोड़ना, सच्ची आज़ादी के लिए आवाज़ बुलंद करना।

कार्यक्रम के साझीदारों में राष्ट्रीय स्तर पर गठित काला क़ानून एवं दमन विरोधी मंच और सीमा-विश्वविजय रिहाई मंच के अलावा अमुक आर्टिस्ट ग्रुप, भारतीय जन संसद, इंडियन वर्कर्स कौंसिल, इनसानी बिरादरी, जन संस्कृति मंच, क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच, मज़दूर परिषद आदि जनपक्षधर संगठन शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in