Categorized | लखनऊ.

आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें

Posted on 09 August 2012 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी निवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट के साथ ही हजारों की संख्या में आये लोगों की परेशानियों से भी अवगत हुए। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। श्री यादव ने जनता की फरियादें सुनते वक्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आए हुए आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि जो लोग अपनी समस्याएं लेकर दूर-दूर से चलकर आए हैं उनके प्रति सहानुभूति और संवेदनापूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए।
आज प्रातः से ही हजारों की संख्या में स्त्री पुरूष, किसान, नौजवान, बृद्ध, अल्पसंख्यक सभी युवा मुख्यमंत्री से मिलने और उन तक अपनी समस्याएं पहुॅचाने के लिए इकट्ठा थे। उनको विश्वास है कि एक बार वे अपने प्रिय नेता से मिल लेगें तो उनकी परेशानियां दूर हो जाएगी। इसलिए धूप, वर्षा की परवाह किए बगैर वे कतारबद्व अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री ने भी अपने व्यस्ततम क्षणों में से कुछ समय जनता के लिए निकाल लिया और वे उनके बीच जैसे ही पहुॅचे हर्षनाद और जिन्दाबाद से उनका स्वागत किया गया। फिर तो हर कोई जल्दी से जल्दी उन तक पहुॅचने में लग गया।
मुख्यमंत्रीजी मानते है कि प्रदेश की 20 करोड़ जनता की पिछली पांच सालों में कहीं सुनवाई नहीं हुई। उन्हें षासन प्रषासन ने बारम्बार अपमानित किया था। अब उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री जी की उदारता और लोकतंत्र के प्रति सच्चा प्रेम है कि उन्होने अपनी सरकार के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन की अनुमति दे रखी है। यह लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी की ताकत है।
प्रदेष में समस्याओं का समाधान त्वरित हो इसलिए मुख्यमंत्री जी ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों को पार्टी कार्यालय में बैठने के  दिन तय कर दिये हें। बुधवार को वे स्वयं मिलते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, मंगलवार को पंचायती राज मंत्री बलराम यादव और दुग्ध विकास राज्यमंत्री श्री राममूर्ति वर्मा, वृहस्पतिवार को पशुधन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव तथा शुक्रवार को श्री शिवपाल सिंह यादव, लोक निर्माण,  सिंचाई मंत्री जनसमस्याओं की सुनवाई करेगें।
मुख्यमंत्री जी ने तहसील दिवसों पर जन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बनाई है। उन्होने सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को भी दिन में कुछ घंटे कार्यालय में बैठकर जन समस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in