Categorized | लखनऊ.

निःशुल्क कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने का प्राविधान

Posted on 07 August 2012 by admin

प्रदेश में सर्वशिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2012-13 में लर्निग एनहैन्समेंट कार्यक्रम के तहत कक्षा-1 से 5 में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को अभ्यास के अधिकतम अवसर प्रदान करने और प्रेरित करने हेतु निःशुल्क कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने का प्राविधान किया गया है। इसके लिये जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा परियोजना समिति को भी निर्देशित कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुये बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोबिन्द चैधरी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2012-13 में लर्निंग एनहैन्समेण्ट कार्यक्रम के तहत कक्षा एक से 5 के समस्त विद्यार्थियों को निःशुल्क कार्य पुस्तिकायें वितरित करने के लिए लगभग 57.13 करोड़ रुपये मंजूर किये गये है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क कार्यपुस्तिकाओं की तत्काल खरीद के आदेश जारी करने के निर्देश सर्वशिक्षा विभाग को दिये गये हैं ताकि समय से विद्यार्थियों को कार्यपुस्तिकायें उपलब्ध हो सकें।
श्री चैधरी ने बताया कि कार्यपुस्तिकाओं के सत्यापन, वितरण एवं भुगतान की प्रक्रिया राज्य परियोजना कार्यालय करेगा। कार्यपुस्तिकाओं के क्रय आदेश से पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से यह अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाये कि गत वर्षों के अनुसार ही क्रयादेश निर्गत हों ताकि जनपद में कोई अतिरिक्त कार्यपुस्तिका अवशेष न रह जाय। इसके लिए शासनादेश निर्गत कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने निःशुल्क कार्यपुस्तिकायें वास्तविक लाभार्थियों को ही  उपलब्ध  कराने  के  भी निर्देश दिये। यदि किसी विद्यालय में वास्तविक नामांकन के विपरीत वितरण होता है तो उसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उत्तरदायी होंगे।
श्री चैधरी ने यह भी निर्देश दिये कि संबंधित अधिकारी यह भी देखें कि समय-समय पर जिन विद्यार्थियों को कार्यपुस्तिकायें उपलब्ध करायी गयी हैं, वे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित हो रहें हैं कि नहीं। यदि नियमित रूप से उपस्थिति नहीं हो रहें है तो उनको विद्यालय में लाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रभावी कदम उठाये जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in