Categorized | लखनऊ.

अनिल कुमार गर्ग ने ग्राम्य विकास आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

Posted on 07 August 2012 by admin

विभागीय अधिकारियों को शिथिलता न बरतने के निर्देश भी दिये

श्री अनिल गर्ग प्रदेश के आयुक्त, ग्राम्य विकास ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक में मनरेगा, इन्दिरा आवास योजना तथा अन्य योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना तथा विभाग में संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में श्री गर्ग ने निर्देश दिये कि समस्त अधिकारी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें तथा यदि कोई भी कठिनाई हो तो किसी भी समय आकर उनसे मिल कर कठिनाई का निराकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता के हितों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता को सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया।
बैठक में शंकर सिंह, अपर आयुक्त मनरेगा, यू0एन0 उपाध्याय, अपर आयुक्त लेखा, मुख्य वित्त लेखाधिकारी व प्रकाशन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा के अलावा अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in