Categorized | लखनऊ.

6 लाख ब्रायलर पैरेन्ट फार्म स्थापित करने की योजना क्रियान्वित

Posted on 07 August 2012 by admin

प्रदेश में अण्डा एवं कुक्कुट मांस उत्पादन बढ़ाने एवं प्रदेश में इनका आयात समाप्त कर उसे स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से बारहवीं पंचवर्षीय योजना में 123 लाख कामर्शियल लेयर्स तथा 6 लाख ब्रायलर पैरेन्ट फार्म स्थापित करने की योजना क्रियान्वित की जा रही है। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर के पोल्ट्री फार्मिंग के अनुश्रवण एवं अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु स्टेट पोल्ट्री डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन का भी गठन किया जा रहा है, जो स्वीकृति के अंतिम चरण में है।
निदेशक पशुपालन श्री रूद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इन कामर्शियल लेयर्स एवं ब्रायलर पैरेन्ट फाम्र्स की स्थापना से जहाॅ एक ओर प्रदेश अण्डों एवं कुक्कुट मांस की खपत में आत्म निर्भर होगा वहीं प्रदेश से भारी राजस्व बाहर जाने से रूकेगा और साथ ही भारी संख्या में स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
श्री रूद्र प्रताप ने बताया कि इस योजना में लाभार्थी को कामर्शियल लेयर्स/ब्रायलर पैरेन्ट फार्म स्थापित करने हेतु कुल लागत का 30 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जायेगा, जिसपर 5 वर्षों में 23965.88 लाख रूपये की धनराशि व्यय होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in