Categorized | कृषि, लखनऊ.

फसलों की नवीन उन्नतशील प्रजातियों के बीजों का प्रयोग करें

Posted on 07 August 2012 by admin

किसान खरीफ के मौसम में शाकभाजी उत्पादन के लिए विभिन्न शाकभाजी फसलों की नवीन उन्नतशील प्रजातियों के बीजों का प्रयोग करें। लौकी, सीताफल, तरोई, करेला, टिण्डा एवं खीरे के बीजों की बुआई करें। बैंगन एवं मिर्च की तैयार पौध की रोपाई की जानी चाहिये।
फसल सतर्कता समूह के कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार वर्षा कालीन कद्दू वर्गीय सब्जियों यथा लौकी, तरोई आदि लता वाली सब्जियों में अधिक पैदावार व लाभ प्राप्त करने के लिए मचान बनायंे। हल्दी में जल निकासी का विशेष प्रबन्ध करें।
गृह वाटिका हेतु मिर्च के लिए चंचल, पूसा, सदाबहार, आजाद मिर्च एवं अचार के लिए अचार-8 तथा अचार-36 की रोपाई करें। इसी प्रकार गोल बैंगन में पंत, ऋतुराज, हिसार श्यामल, हिसार प्रगति, पूसा अंकुर एवं परपिल राउण्ड की रोपाई करें। बैंगन के लम्बे फलों मे पूसा परपिल लाॅग, पंत सम्राट, आजाद क्रांति, आजाद बी-3, पंजाब बरसाती आदि की रोपाई करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in