Categorized | लखनऊ.

राज्य का टैक्स आॅन लाइन जमा करने हेतु पोर्टल की शुरूआत की

Posted on 07 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले वाणिज्यिक एवं पर्यटक वाहनों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य का टैक्स आॅन लाइन जमा करने हेतु एक पोर्टल https://vahan.up.nic.in/upchekpokst की शुरूआत की है। वाहन स्वामी अपनी सुविधानुसार घर बैठे देय टैक्स जमा कर सुविधानुसार इसकी रसीद भी प्रिन्ट कर अपने पास रख सकते हैं।
प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री आलोक कुमार ने आज यहाँ बताया कि शुरूआत में स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया से नेट बैंकिंग करने वाले वाहन स्वामी ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। शीघ्र ही इस सुविधा का विस्तार कर अन्य बैंकों को भी इसमें शामिल किया जायेगा।
परिवहन आयुक्त ने बताया कि ऐसे वाहन मालिक जो किन्ही कारणों से आॅन लाइन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, उनके लिए नई दिल्ली में जनपथ स्थित यू0पी0 टूरिज्म कार्यालय, आर0टी0ओ0 कार्यालय आगरा तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य की सीमा पर जनपद बरेली व सहारनपुर में आगामी 03 माह के लिए 24 घण्टे चलने वाले टैक्स काउन्टर की व्यवस्था की गयी है, जिसमें वे अपने टैक्स जमा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in