Categorized | कृषि, लखनऊ.

उच्च गुणवत्तायुक्त नई प्रजाति के बीजों का वितरण किया जायेगा

Posted on 07 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश  में उत्पादन तथा प्रति हे0 उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2012-13 में किसानों को 53.21 लाख कुन्तल उच्च गुणवत्तायुक्त नई प्रजाति के बीजों का वितरण किया जायेगा। सरकार द्वारा खरीफ में 10.33 लाख कुन्तल बीजों का वितरण किया जा रहा है जो गत वर्ष की तुलना में 2.87 लाख कुन्तल अधिक है। इसी प्रकार रबी में किसानों को 42.88 लाख कुन्तल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग द्वारा बीजों की पुरानी प्रजातियों के स्थान पर नई लाभकारी प्रजातियों के बीज लाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं में 15 वर्षों से अधिक की प्रजाति के पी0बी0डब्ल्यू0-343, पी0बी0डब्ल्यू0-373 को धीरे-धीरे नई प्रजातियों यथा डी0 बी0 डब्ल्यू0-17, पी0बी0डब्ल्यू0-502, 505, 550 से बदला जा रहा है। इसी तरह धान के अन्तर्गत पुरानी प्रजातियों एम0टी0यू0-7029 तथा सरजू0-52 को नई प्रजातियों, स्वर्णा सब-1 सहभागी तथा संकर प्रजातियों से बदला जायेगा।
प्रदेश में वर्ष 2012-13 में खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 536.99 लाख मी0टन तथा तिलहन उत्पादन का लक्ष्य 10.20 लाख मी0टन रखा गया है। खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का स्थान निःसंदेह उच्च कोटि का है, किन्तु प्रति हे0 उत्पादन की तुलना में हमारी स्थिति अच्छी नही है। कृषि विभाग द्वारा उत्पादकता में वृद्धि लाने के प्रयास के साथ-साथ कृषि विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा गांवों में अच्छी अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी, जिससे गांवों का पलायन रूक सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in