Categorized | लखनऊ.

संदिग्ध हालात में सीआरपीएफ जवान की मौत

Posted on 06 August 2012 by admin

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात संदिग्ध हालात में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। सिपाही का शव उसकी कार में लावारिस हालात में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के रावल गांव निवासी वेदप्रकाश (34) बिजनौर स्थित सीआरपीएफ के गु्रप केन्द्र में हवलदार आपरेटर पद पर तैनात था। शनिवार की दोपहर वह अपनी कार (यूपी-32सीक्यू-1801) से कहीं गया था। देरशाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी प्रतिमा ने इसकी सूचना सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों की दी। इसी दौरान राहगीरों ने सरोजनीनगर पुलिस को सीआरपीएफ के गेट नम्बर-3 के पास खड़ी एक कार में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार से जवान का परिचय पत्र व एक शराब की बोतल बरामद हुई। परिचय पत्र से शिनाख्त होने पर पुलिस ने इसकी जानकारी सीआरपीएफ के अधिकारियों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in