Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का 9वां प्रान्तीय सम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह

Posted on 06 August 2012 by admin

बेसिक शिक्षकों की प्रतिष्ठा को बनाये रखने का आवाह्न -राम गोविन्द चैधरी

ram-gobendउत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि शिक्षा मित्रों की पीड़ा कम हो। उन्होंने बेसिक शिक्षा से सम्बन्धित सभी उच्च स्तर के अधिकारियों को धन्यवाद किया जिन्होंने शिक्षा मित्रों के दर्द को समझते हुए शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाये जाने एवं प्रशिक्षण पर जोर देते हुए शासनादेश जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने के सपने को साकार किया है।
यह वक्तव्य बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी आज यहां गांधी प्रेक्षागृह, कैसरबाग लखनऊ स्थित 9वां प्रान्तीय सम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की खोई हुई प्रतिष्ठा को शिक्षा मित्रों से निवेदन करता हूँ, आग्रह करता हूँ उसको वापस करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में किताबों से लेकर ड्रेस आदि की व्यवस्था की गयी है ताकि समाज के सबसे छोटे तबके का व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल भेज कर शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
श्री चैधरी ने कहा कि शिक्षा मित्रों की सभी मांगों को उच्च स्तरीय बैठक कर मांगे पूरी की जायेगी। चाहें वे संस्थागत रूप से स्नातक उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में ही सम्मिलित करना हो या आरक्षित वर्ग के शिक्षा मित्रों के रिक्त सीटों पर अनारक्षित-वर्ग के शिक्षा मित्रों का चयन प्रशिक्षण हेतु विचार कर सुनिश्चित किया जायेगा।
इस समारोह में उपस्थित राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा श्री वसीम अहमद ने भी अपने विचार रखे और शिक्षा मित्रों की मांगे को पूरा करने का आश्वासन दिया। गाजी इमाम आला, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष जिन्होंने शिक्षक मित्रों की समस्याओं एवं मांग पत्र को बताया। उन्होंने शिक्षा मित्रों के दो वर्षीय बी0टी0सी0 प्रशिक्षण कराये जाने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर विधायक, राम खिलाड़ी सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहियावाहिनी श्री आनन्द सिंह भदौरिया, श्री शिव कुमार शुक्ला प्रान्तीय संरक्षक बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in