भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना बैठक

Posted on 04 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी एक दिवासीय प्रवास पर उ0प्र0 रहेंगे। श्री गडकरी 06 अगस्त को विशेष वायुयान द्वारा नागपुर से प्रातः 10 बजे आगरा पहुचेंगे। आगरा में भाजपा की चिन्तन बैठक में भाग लेने के पश्चात श्री गडकरी अपराहन 02ः30 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र कल 05 अगस्त को प्रातः 8ः00 बजे आगरा पहुॅचेगे तथा भाजपा की कार्ययोजना बैठक में भाग लेंगे। श्री मिश्र 06 अगस्त को बैठक के पश्चात रात्रि 20ः30 बजे नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद(राज्य सभा) विनय कटियार कल 05 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे सड़क मार्ग से आगरा पार्टी की कार्ययोजना बैठक में पहुॅचेंगे। श्री कटियार 06 अगस्त को आगरा से अपराहन 15ः00 बजे नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवासीय प्रवास पर 5 तथा 6 अगस्त को आगरा रहेंगे। श्री नकवी कल प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से आगरा पहुॅचेंगे तथा आगरा मे भाजपा की कार्य योजना बैठक मे भाग लेंगे। श्री नकवी 06 अगस्त को  अपराहन 15ः00 बजे सड़क मार्ग से नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश भाजपा के प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर पार्टी की कार्य योजना बैठक के लिए 4, 5 व 6 अगस्त को आगरा प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी एवं उ0प्र0 भाजपा के सहप्रभारी राधा मोहन सिंह 06 अगस्त को प्रातः 8ः30 बजे आगरा पहुॅचेंगे तथा बैठक मे भाग लेने के पश्चात सायं 04 बजे सड़क मार्ग द्वारा नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन कल प्रातः गोमती एक्सप्रेस से आगरा पहुचंेगे तथा 5 व 6 अगस्त को आगरा में पार्टी की कार्ययोजना बैठक में रहेंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही कल प्रातः 05ः45 बजे आगरा पहुॅचंेगे तथा भाजपा की दो दिवसीय कार्ययोजना बैठक मे भाग लेंगे। श्री शाही  06 अगस्त को रात्रि  23ः05 बजे आगरा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल एवं प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय कल  05 अगस्त को प्रातः आगरा पहुॅचेगे तथा भाजपा की कार्ययोजना बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in