Categorized | लखनऊ.

स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मनाई जाएगी

Posted on 04 August 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के समस्त जिला मुख्यालयों पर आगामी 5 अगस्त,2012 को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य “छोटे लोहिया“  स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मनाई जाएगी। इस दिन स्व0 मिश्र के जीवन तथा उनके विचारों पर चर्चा के साथ उनके संस्मरण भी याद किए जाएगें।
प्रदेश मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में एक कार्यक्रम में कल दोपहर स्व0 जनेश्वर मिश्र जी के जन्म दिवस पर समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष        श्री मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव भी सम्मिलित होगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों को भेजे गए परिपत्र के माध्यम से जिला मुख्यालयों पर 5 अगस्त,2012 को विचार गोष्ठियों का आयोजन करने तथा इसमें जिले के सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने का निर्देश दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in