Categorized | सिनेमा

प्रियंका चोपडा होंगी डाॅबर आँवला हेयर आॅयल की नयी ब्रांड एम्बेस्डर

Posted on 04 August 2012 by admin

dscn0146भारत की सबसे बडी नेचुरल पर्सनल केयर कंपनी डाॅबर इण्डिया लिमिटेड आज अपने सबसे बडे ब्रांड डाॅबर आँवला हेयर आॅयल को एक नये और जवां अंदाज में पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने ये भी घोषणा की कि उन्होंने वालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चैपडा को डाॅबर आँवला हेयर आॅयल का नया चेहरा निर्धारित किया है। इस ब्रांड को कंपनी युवा और एक नये अंदाज मेंलेकर आयेगी और ब्रांड का नया नारा होगा, ’’मजबूती भी, खूबसूरती भी’’।
डाॅबर आँवला हेयर आॅयल का नया चेहरा प्रियंका चैपडा होंगी। इससे सात साल पुराने ब्रांड को एक आधुनिक और नयी पहचान देंगी जोकि आजकल की जीवनशैली से मिलती जुलती है। डाॅबर आँवला हेयर आॅयल मार्केटिंग हेड कुमारी मीनू फाके ने कहा, ’’ डाॅबर आँवला हेयर आॅयल हमेशा से खूबसूरती के साथ जोडा गया है और स्वस्थ, मजबूत, लम्बे और सुन्दर बालों के लिए जिम्मेदार रहा है। इस नये रूप में भी ये ब्रांड खूबसूरती के साथ साथ युवा ऊर्जा भी लेकर आयेगा।
डाॅबर आँवला हेयर आॅयल से जुडने पर प्रियंका चैपडा ने कहा, ’’मुझे इसमें बडे और सुप्रसिद्ध ब्रांड से जुडने पर बहुत खुशी हो रही है। मैंने कई साल पहले अपनी मां के कहने पर डाॅबर आँवला हेयर आॅयल इस्तेमाल करना शुरू किया था और तब से करती आ रही हूं। फिल्मों में होने की वजह से मेरे बाल हर रोज की स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हो जाते हैं। मैं ये सुनिश्चित करती हूं कि मैं हर सप्ताह डाॅबर आँवला हेयर आॅयल से अपने सिर की चम्पी करूं, ऐसा करने से मेरे बालों को अन्दरूनी पोषण और ताकत मिलती है।
डाॅबर आँवला एक ऐसा नाम है जो हर भारतीय महिला की सुंदरता से जुडा हुआ है और इस ब्रांड को हमेशा से बाॅलीवुड की सुन्दरियां समर्थन करती आयी हैं। प्रियंका चैपडा का नाम डाॅबर आँवला से जोड कर डाॅबर इण्डिया रूप और श्रंगार की दिशा में एक और कदम बढा रहा है। इस पर कुमारी मीनू फाके ने कहा, ’’भारतीय संस्कृति और जीवनशैली में केश तेल हमेशा से जरूरी रहा है और पीढी दर पीढी अपने बालों के पोषण के लिए तेल के कुदरती गुणों पर निर्भर रही है। डाॅबर आँवला हेयर आॅयल बालों की जडों के भीतर तक जाता है जिससे कि कम समय में बाल पोषित होते हैं और उनमें कोई चिपचिपाहट नहीं रहती।’’
500 करोड रु. की मूल्य वाला डाॅबर आँवला हेयर आॅयल डाॅबर इण्डिया का सबसे बडा ब्रांड है। देश में इसके 60 मिलियन से भी ज्यादा उपभोक्ता है। डाॅबर आँवला हेयर आॅयल को आगे ले जाने वाली अन्य बाॅलीवुड अभिनेत्रियां जैसे जयाप्रदा, श्रीदेवी, जूही चावला, करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी रहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in