Categorized | लखनऊ.

मीसा/डी0आई0आर0 बन्दियों को पेन्शन, यात्रा तथा चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की

Posted on 03 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार से म0प्र0 , बिहार तथा अन्य राज्यों की तर्ज पर आपात काल के मीसा/डी0आई0आर0 बन्दियों को पेन्शन, यात्रा तथा चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को आज एक पत्र लिख कर यह आग्रह किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री को अपने पत्र मे कहा है कि उनके पिता श्री पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी ने लोकतंत्र सेनानियों पेन्शन, यात्रा तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा कर आपात काल के सेनानियों बन्दियों का सम्मान किया था क्योकि उन्हे राजनैतिक/ सामाजिक कार्यकर्ताओं के दर्द का अहसास है। श्री तिवारी ने बसपा सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को दी गई सुविधाओं के वापस लिए जाने के निर्णय पर अपने पत्र मे कहा है कि बसपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का जनआन्दोलनों से कोई सरोकार नही रहा न ही वे लोग कभी जेल गए इसलिए राजनैतिक कार्यकर्ताओं की पीड़ा का उन्हें अहसास नहीं।
भाजपा प्रवक्ता ने अपने पत्र मे यह भी कहा है कि 38 वर्ष पूर्व आपात काल लगा था। उस समय जेलों मे बन्द बहुत से राजनैतिक कार्यकर्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता अब संसार में नहीं है। तथा जो लोग है भी उनकी उम्र भी 60 के आस-पास या उससे अधिक पंहुच रही है। श्री तिवारी ने कहा रामसागर मिश्र जैसे समाजवादी कार्यकर्ता की लखनऊ जेल में ही मृत्यु हो गई थी तथा अनेको राजनैतिक/ सामाजिक कार्यकर्ताओं के व्यवसाय/नौकरी सब कुछ आपात काल मे तबाह हो गया था।
श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि युवा मुख्यमंत्री लोकतंत्र बन्दियों के दर्द को समझना चाहिए। तथा आपात काल के मीसा/डी0आई0आर0 बन्दियों को तत्काल पेन्शन , यात्रा तथा चिकित्सा सुविधा दिए जाने का र्निणय किए जाने की मांग की है। श्री तिवारी ने कहा कि सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मे भी लोकतं़त्र सेनानियों को पेन्शन दिये जाने का वायदा किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in