Categorized | लखनऊ.

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए

Posted on 03 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों की प्राप्ति रसीद के प्रारूप में संशोधन करते हुए कहा गया है कि प्राप्ति रसीद पर आवेदनकर्ता के नाम के साथ-साथ उसका मोबाइल नम्बर भी अंकित किया जाए। इसी प्रकार आवेदन-पत्र पर भी आवेदक का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित किया जाए। ताकि आवेदन-पत्र के निस्तारण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निस्तारण की गुणवत्ता तथा इस सम्बन्ध में आवश्यकतानुसार अन्य जानकारी सीधे आवेदनकर्ता से प्राप्त की जा सके।
प्रवक्ता ने कहा कि संशोधित प्राप्ति रसीद के प्रारूप में मोबाइल नम्बर अंकित करने की व्यवस्था के साथ-साथ दस अंकों का आवेदन क्रमांक, तहसील एवं जिला तथा दिनांक का उल्लेख, आवेदनकर्ता का नाम एवं प्राप्तकर्ता का हस्ताक्षर आवश्यक बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से तहसील दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता एवं समय की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in