Categorized | लखनऊ.

श्री एन0के0अग्रवाल को प्रबन्ध निदेशक श्रम निर्माण सहकारी संघ बनाया गया

Posted on 02 August 2012 by admin

श्री पी0के0सिंह, श्री आर0के0श्रीवास्तव एवं श्री डी0के0शुक्ला संयुक्त निबन्धक से अपर निबन्धक के पद पर पदोन्नत

प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर श्री एन0के0अग्रवाल को प्रबन्धक निदेशक श्रम निर्माण सहकारी संघ बनाया गया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव सहकारिता श्री देवाशीष पाण्डा ने देते हुए बताया कि एस0सी0 द्विवेदी को यू0पी0 कापरेटिव बैंक का प्रबन्ध निदेशक बनाया गया है और वहां पर तैनात श्री एल0एन0चैबे प्रबन्ध निदेशक यू0पी0 कापरेटिव बैंक को अपर आवास आयुक्त सहकारिता के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार श्री जयराम प्रजापति को सदस्य संस्थागत सेवा मण्डल लखनऊ के पद पर तैनात किया गया। उन्होंनंे बताया कि श्री पी0के0 सिंह, श्री आर0के0श्रीवास्तव एवं श्री डी0के0शुक्ला को संयुक्त निबन्धक को पदोन्नति देते हुए अपर निबन्धक (मुख्यालय) के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें से श्री डी0के0शुक्ला को प्रबन्धक निदेशक पी0सी0यू0 तथा श्री पी0के0सिंह को निदेशक आई0सी0सी0एम0आर0टी0 इन्दिरा नगर का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in