Categorized | लखनऊ.

नगर निगमों एवं जल निगम के अभियंताओं के प्रोन्नति आदेश जारी

Posted on 01 August 2012 by admin

प्रदेश के नगर निगमों के 03 अधिशासी अभियंताओं को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नति दे दी गयी है। नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गयी है, जिनमें से 06 के आदेश आज जारी कर दिये गये हैं, जबकि शेष के आदेश जैसे-जैसे रिक्तियां होती जायेंगी वैसे-वैसे जारी किये जायेंगे। इसके अलावा अपर अभियंता एवं सहायक अभियंता के 23 पदों पर विभागीय प्रोन्नति समिति (डी0पी0सी0) की बैठक आज सम्पन्न हो गयी है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश जल निगम के 33 अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता (सिविल) के पद पर प्रोन्नति दी गयी है एवं 06 अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता (विद्युत यांत्रिक) के पद पर प्रोन्नति दिये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in