Categorized | लखनऊ.

इण्टरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये तिथि निर्धारित

Posted on 31 July 2012 by admin

माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0, इलाहाबाद की वर्ष 2013 की इण्टरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये पंजीकरण की अन्तिम तिथि 20.08.2012 निर्धारित की गयी है।
यह जानकारी डा0 आई0पी0 शर्मा अपर शिक्षा निदेशक (प0शि0) पत्राचार शिक्षा संस्थान इलाहाबाद ने दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 की इण्टरमीडिएट मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्गों के व्यक्तिगत द्विवर्षीय एवं एक वर्षीय परीक्षार्थियों का पत्राचार शिक्षण हेतु पंजीकरण प्रारम्भ किया जा चुका है। जिसकी अन्तिम तिथि 20 अगस्त, 2012 है। विलम्ब दण्ड सहित एवं विशेष दण्ड सहित पंजीकरण कराने की अन्तिम तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in