Categorized | लखनऊ.

अवैध खनन पर प्रतिबन्ध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए

Posted on 31 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में अवैध खनन पर प्रतिबन्ध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनिज सामग्री की अवैध ढुलाई को हर हाल में रोका जाए। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन को रोके बिना प्रदेश में बालू, मौरंग तथा अन्य भवन निर्माण सामग्री को उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। अवैध खनन के कारण ही ट्रकों पर ओवरलोडिंग की जाती है। इस कारण न सिर्फ सरकार को जबरदस्त राजस्व घाटा उठाना पड़ता है बल्कि सड़कें भी खराब होती हैं। इसलिए ऐसी अवैध खनिज सामग्री की ढुलाई पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाए। यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने खनिज पट्टों की ई-नीलामी पारदर्शी ढंग से कराने का क्रान्तिकारी फैसला किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in