Categorized | लखनऊ.

हज यात्रियों का चयन

Posted on 30 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष से हज-2012 के लिए निरस्त सीटों के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची में 4228 से 5589 तक के हज यात्रियों का चयन क्रमवार हो गया है। अब इन हज यात्रियों को अपना पासपोर्ट एवं अण्डरटेकिंग उत्तर प्रदेष राज्य हज समिति के कार्यालय में जमा करना है।
उ0 प्र0 राज्य हज समिति के सचिव श्री अबरार अहमद ने यह सूचना देते हुए बताया कि चयनित हज यात्रियों की सूचना हज कमेटी आॅफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा वेबसाइट www.hajcommittee.com पर अपडेट कर दी गयी है। इस संबंध में चयनित हज यात्रियों को एस0 एम0 एस0 के जरिये भी सूचना दे दी गई है तथा चयनित हज यात्रियों की सूची उ0 प्र0 राज्य हज समिति द्वारा वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर भी अपलोड कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि चयनित कवर हेड को एस0 एम0 एस0 भी कर दिया गया है तथा कन्फर्मेषन लेटर डाक से भेजे गये हैं। चयनित हज यात्रियों को आगामी अगस्त माह की 11 तारीख तक अग्रिम व अवषेष धनराषि हज कमेटी आॅफ इण्डिया के खाता सं0 श्थ्म्म् ज्ल्च्म्.25श् जिसे स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की किसी भी शाखा में जमा करना है एक साथ जमा कर रसीद सीधे हज कमेटी आॅफ इण्डिया को डाक द्वारा या फैक्स संख्या-022-22620920 या ई-मेल hajcommittee@hajcommittee.com पर अवष्य भेजना होगा।
श्री अहमद ने बताया कि 51 हजार रूपये की अग्रिम धनराषि को मिलाते हुए प्रत्येक चयनित हज यात्री को जो कुल धनराषि जमा करनी है वह लखनऊ से एम्बारकेषन करने वाले ग्रीन रिहायषी कैटेगरी के लिए 1,61,850 रूपये तथा अजी़जिया श्रेणी के लिए 1,33,200 रूपये, वाराणसी से एम्बारकेषन करने वाले ग्रीन श्रेणी के हज यात्री के लए 1,62,600 रूपये तथा अजी़जिया श्रेणी के लिए 1,33,950 रूपये तथा दिल्ली से एम्बारकेषन करने वाले ग्रीन श्रेणी के हज यात्री के लिए 1,64,900 रूपये तथा अजी़जिया श्रेणी के लिए 1,36,250 रूपये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in