मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती पर गहरी चिन्ता जताई

Posted on 30 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने एक बयान में म्यांमार (बर्मा) में मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती पर गहरी चिन्ता जताई है और भारत सरकार से तत्काल उनकी जानमाल की सुरक्षा के संबंध में कदम उठाने का आग्रह किया है।
श्री यादव ने कहा है कि म्यांमार में 50,000 के करीब मुसलमानों को बेरहमी से मारे जाने की खबर बहुत गम्भीर घटना है। म्यांमार में सैनिकतंत्र हावी है इसके बावजूद भारत सरकार ने उससे बेहतर रिश्तें कायम करने की कोशिश की है। किन्तु मुसलमानों पर जो बीत रही है उस पर भारत की चिन्ता और आक्रोश स्वाभाविक है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि म्यांमार में जुल्म के शिकार मुसलमानों की भारत सरकार को सहायता करनी चाहिए। इस सम्बन्ध में विदेश मंत्रालय को त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए। जो संस्थाएं म्यांमार के मुसलमान भाइयों की मदद करना चाहें उन्हें इसकी भी इजाजत मिलनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in