Categorized | लखनऊ.

बसपा के वरिष्ठ नेताओ ने भेट की

Posted on 30 July 2012 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पूर्वान्ह मुख्यमंत्री आवास 5-कालिदास मार्ग पर बसपा के वरिष्ठ नेता श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, श्री स्वामीप्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री रामअचल राजभर ने भ्ेांट की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव, गृह तथा पुलिस महानिदेशक भी मौजूद थे।
बसपा नेताओं ने खासतौर पर मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया। अभी उनकी सुरक्षा में 110 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बसपा नेता चाहते थे कि इसमें और वृद्धि कर दी जाए।पूर्व मुख्यमंत्री को अब अपनी मूर्तियों के साथ अपनी सुरक्षा की भी चिन्ता है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा की समीक्षा कर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
इस पर बसपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि वे सब उनसे प्रभावित हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा के संबंध में मुख्यमंत्री के तत्काल निर्णय और कार्यवाही से भी वे संतुष्ट हैं। बसपा नेताओं ने तो यह भी माना कि प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिष है।
मुख्यमंत्री जी ने पार्को, स्मारकों में प्रकाश व्यवस्था तथा प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था चाक चैकस रखने का आश्वासन दिया। रायबरेली के डलमऊ में निराला पार्क में डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का प्रसंग उठाने पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रतिमाओं की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। चैकीदारों को भी इसमें शामिल किया जायेगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सभी महापुरूषों का सम्मान करती है। वे प्रख्यात समाज सुधारक रहे हैं। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के आंदोलन की पक्षधर है। महापुरूषों की अवमानना न हो इसके प्रति सरकार भी गम्भीर है। सभी समाजवादी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का सम्मान करते हैं। श्री मुलायम सिंह यादव ने उनके नाम पर विधान सभा के मुख्य मार्ग का नाम डा0 अम्बेडकर मार्ग रखा था और 10 हजार अम्बेडकर ग्रामो के विकास की योजना लागू की थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in