Categorized | लखनऊ.

जनता ने उनपर जो विश्वास किया है, उसे किसी भी तरह टूटने न दें

Posted on 30 July 2012 by admin

30-07-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि जनता ने उनपर जो विश्वास किया है, उसे किसी भी तरह टूटने न दें। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है। उसके बीच रहकर ऐसा आचरण दिखाएं कि कोई उंगली न उठा सके। उन्होने याद दिलाया कि पिछले पांच वर्ष कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया है उसी का परिणाम है कि विशाल बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। इसलिए हमेशा ध्यान रहे कि सरकार और पार्टी की छवि खराब न होने पाए।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। श्री यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बराबर सक्रिय बने रहें। पांच साल बाद फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी लेकिन उसके पहले सन् 2014 की लड़ाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। केन्द्र में कोई सरकार बिना समाजवादी पार्टी की मदद के नहीं बन सकेगी। किन्तु इसके लिए लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करनी है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता ने ऐतिहासिक निर्णय कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई। इससे पूरे देश में समाजवादी पार्टी का सम्मान बढ़ा है। लोग आष्चर्य चकित हैं कि कैसे समाजवादी पार्टी की अकेली सरकार बन गई। उन्होने कहा संगठन कमजोर न हो, कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे। सरकार चलानेवाले हमारे बीच के ही है। हमें अपने आचरण से उदाहरण पेश है।
श्री यादव ने संघर्ष के दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि पिछली सरकार भ्रष्टाचार और तानाशाही के बल पर चलती थी। वर्तमान मुख्यमंत्री को कन्नौज जाते हुए हवाई अड्डे पर जबरन पुलिस ने जीप में ढकेल दिया था अपमानित किया और जेल भेज दिया था। बसपा सरकार का यह कृत्य अवैधानिक और अलोकतांत्रिक था। जिन्होने यह सब किया मुख्यमंत्री ने उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही नहीं की। समाजवादी पार्टी की सरकार कभी भी रागद्वेश से काम नहीं करती।उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किसी लालच में न पड़े। उन्हें खरीदने की कोशिश होगी। सरकार आपकी हैं, मंत्रियों से मिलें। मैं हमेशा आपके बीच रहूॅगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान कम नहीं होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in