Categorized | लखनऊ.

युवा, महिला व अनुसूचित वर्ग में पार्टी की व्यापक सदस्यता हो इसके लिए कुछ विशेष तिथियाॅं सुनिश्चित की

Posted on 30 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने विशेष सदस्यता अभियान की सफलता पर इस अभियान में लगे नेताओं, कार्यकर्ताओं व विशेष रूप से जनता को बधाई दी। मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष सदस्यता अभियान के अन्र्तगत युवा, महिला व अनुसूचित वर्ग में पार्टी की व्यापक सदस्यता हो इसके लिए कुछ विशेष तिथियाॅं सुनिश्चित की है।
विशेष सदस्यता अभियान दिनांक 7 व 8 अगस्त को युवाओं को केन्द्रित कर, 11 व 12 अगस्त को अनुसूचित वर्ग को केन्द्रित कर तथा 13 व 14 अगस्त को महिलाओं को केन्द्रित कर चलाया जायेगा। युवाओं तथा महिलाओं की सदस्यता के लिए कालेज, इंस्टीट्यूट आदि सम्बन्धित संस्थानों के निकट उपयुक्त स्थानों पर कैम्प लगाकर अभियान को चलाया जाएगा तथा अनुसूचित वर्ग में विशेष अभियान के लिए बस्तियों में जाकर आभियान चलाया जाएंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in