Categorized | लखनऊ.

अग्रिम आदेशों तक प्रो0 कृपा शंकर कुलपति रहेंगे

Posted on 30 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, श्री बी0एल0 जोशी ने गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति, प्रो0 कृपा शंकर को अग्रिम आदेशों तक कुलपति पद का दायित्व निर्वहन करने के आदेश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि गौतम बद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति, प्रो0 कृपा शंकर का कार्यकाल 30 जुलाई, 2012 को समाप्त हो रहा है, अतः प्रो0 कृपा शंकर को 6 माह की अवधि या नियमित कुलपति नियुक्त होने तक (जो भी पहले हो) कुलपति पद के दायित्व निर्वहन हेतु नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी राज्यपाल के प्रमुख सचिव, श्री जी0 पटनायक ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in