भारतीय जनता पार्टी में योग्य व कुशल नेतृत्व मौजूद है

Posted on 28 July 2012 by admin

dsc_0031भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान के दूसरे दिन मसौधा मण्डल के बल्लीपुर गाॅव में ’ गाॅव -गली चलो अभियान ’ मे भाजपा के प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन नेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में योग्य व कुशल नेतृत्व मौजूद है उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए व प्रदेशों मे भाजपा मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल सर्वोतम रहा है। कांग्रेस , सपा व बसपा के कारनामों से त्रस्त जनता भाजपा की तरफ मुखातिब है, संगठन को मजबूत कर 2014 का लक्ष्य हासिल करना भाजपा की प्राथमिकता है पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाकर सभी जाति वर्गो व क्षे़त्रो में पार्टी का आधार बढ़ाया जा रहा है।
dsc_0073जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाए तथा सभी ग्राम पंचायतो के गठन का शत् प्रतिशत तक कार्य पूर्ण करें। सह जिला मीडिया प्रभारी रोहित पाण्डेय ने बताया कि बैठक मे पूर्व प्रदेश मंत्री अशुतोष टण्डन के पहुॅचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक से पहले प्रदेशमंत्री ने पं0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मल्यार्पण किया।
spshahigangasingh-jauracjar-meबैठक के पश्चात बल्लीपुर गाॅव में सदस्यता करायी गयी। बैठक का संचालन सदस्यता प्रमुख अवधेश पाण्डेय बादल ने किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता 15 जुलाई से प्रारम्भ है जो 15 अगस्त तक चलेगी और तीन दिन विशेष सदस्यता करायी जायेगी। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद शुक्ल, वीरसेन सिंह, सत्यनारायण मौर्या, कमलेश सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रणविजय, लवलेश दूबे, त्रिलोकी रावत, मुन्ना रावत, रामसंजीवन रावत, बब्लू खरे, सुरेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in