Categorized | लखनऊ.

सरकार पर हवाई घोषणायें करने का आरोप लगाया

Posted on 24 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर हवाई घोषणायें करने का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सपा सरकार ने घोषणा की थी की कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। सपा सरकार की हवाई घोषणा के बावजूद उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों, डिग्री कालेजों में स्नातक की सीटों में वृद्धि नही की गई। उन्होंने कहा कि सीटों में वृद्धि न होने से हजारों छात्र मारे-मारे फिर रहे है। शिक्षा प्राप्त करना छात्र का मौलिक अधिकार है। शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना सरकार का प्रमुख कर्तव्य है। जो सरकार सभी इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का प्रबन्ध नहीं कर सकती। उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में तमाम हवाई घोषणायें की थी। इन घोषणाओं को सरकार अभी तक लागू नहीं कर पायी। जनता के सामने सपा सरकार का सच आ चुका है। राज्य के किसी भी महाविद्यालय में सीटें नहीं बढ़ी है। सभी कालेजों में हजारों विद्यार्थी प्रवेश के इच्छुक है। लेकिन सीटें नही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश कैसे उत्तम प्रदेश बनेगा ?
प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों, डिग्री कालेजों में स्नातक की सीटों में वृद्धि की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in