Categorized | लखनऊ.

सरकार जिलों के नाम बदलकार वाह-वाही लूटना चाहती है

Posted on 24 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने जिलों के नाम बदले जाने के सपा सरकार के फैसलें को बेकार की कवायद बताते हुए कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था व ध्वस्त बिजली व्यवस्था जैसे मुद्दो से आमजनता का ध्यान हटाने के लिए ही सरकार इस तरह की निरर्थक घोषणाएं कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता एवं एम.एल.सी. हृदयनारायण दीक्षित ने आज यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश मे सूखे जैसे हालात है। पुलिस बर्बर हो गयी है। पुलिस अत्याचार बढ़े है। थाने मे बलात्कार हो रहे हंै। छात्र प्रवेश से वंचित है। सरकार जद्यन्य अपराधो के मुकदमें वापिस करवा कर अपराधियों को सबसिड़ी दे रही है। आमजनता से सरकार का भरोसा उठ रहा है। लेकिन सरकार जिलों के नाम बदलकार वाह-वाही लूटना चाहती है।
श्री दीक्षित ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नही होगा। जनता नाम नही काम चाहती है। उन्होंने सरकार से पूॅछा कि जिलों के नाम बदलने मात्र से जनता को क्या लाभ होगा ? क्या नाम बदलने मात्र से कानून व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का समाधान हो जाएगा ? आम जनता ने सपा पर भरोसा करके ही सरकार बनाने लायक बहुमत दिया है, लेकिन सरकार ने निराश किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in