Categorized | लखनऊ.

कैप्टन स्व0 लक्ष्मी सहगल के निधन पर दुख व्यक्त

Posted on 24 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने देश की आजादी के लिये  सुभाष चन्द्र बोस के साथ लड़ने वाली पहली महिला कैप्टन स्व0 लक्ष्मी सहगल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि आज आजाद हिन्द फौज का आखिरी चिराग भी बुझ गया। स्व0 लक्ष्मी सहगल के निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, केशरीनाथ त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही ने आजादी की जंग लड़ने वाली आजाद हिन्द फौज की कैप्टन स्व0 सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है और आजादी की लड़ाई लड़ने वाली एकमात्र महिला कैप्टन के निधन से एक युग का अंत हो गया है।
प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यालय पर हुई शोक सभा में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि देश के लिये आजादी की जंग लड़ने वाली महिला कैप्टन ने आज अपना शरीर भी देश हित में दान कर दिया। शोक सभा में श्री दीक्षित, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारती दीक्षित, सह-प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, गिरीश शुक्ला, साकेत शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विध्यासागर गुप्ता, जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in