मैक्स सुपर कूल काॅमेडी नाइट

Posted on 22 July 2012 by admin

max-super-cool-1हिन्दी फिल्मों और खास इवेन्ट का चैनल मैक्स तैयार है अपने दर्शकों को हंसाने के लिए अपने नये कार्यक्रम ’’मैक्स सुपर कूल काॅमेडी नाइट’’ के साथ। जैसे कि आने वाली फिल्म ’’क्या सुपर कूल हैं हम’’ दर्शकों को गुदगुदाएगी उसी तरह एक शाम की ये खास पेशकस भरपूर मनोरंजन और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को लुभाएगी। इस इवेन्ट के प्रोड्यसर है आॅप्टिमिस्टिक्स और इस शो मंे टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने हास्य कलाकार भी शामिल होंगे। इस शो में आपको अपनी प्रतिभा से हंसाने तुषार कपूर, रितेश देशमुख, सारा जेन, नेहा शर्मा, कृष्णा, वीआईपी कपिल शर्मा, राजा, सुगन्धा, स्वदेश भोशले और होवार्ड रोजमेयर जैसे कलाकार होंगे। ’’मैक्स सुपर कूल काॅमेडी नाइट’’ में मशहूर गायक विशाल ददलानी और दलेर मेंहदी भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ये इवेन्ट सिर्फ मैक्स चैनल पर शुक्रवार 27 जुलाई रात 8.30 बजे प्रसारित किया जायेगा।
आर. जे. मंत्रा और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर जैसे सूत्रधारों के साथ इस शो का मस्ती, मजाक और हसी के फुवारों भरा होना तय है। गायक और संगीतकार विशाल ददलानी अपने जोशीले परफार्मेंस के लिए जाने जाते हैं, फिल्म के गाने (गार्डन - गार्डन) से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और कृष्णा, स्वदेश, कपिल और वीआईपी जैसे हास्य कलाकार हंसी रूकने का सिलसिला थमने नहीं देंगे। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के सितारे रितेश और तुषार भी अपने परिहास से इस शो में चार चांद लगायेंगे।
max-super-coolमैक्स के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट तथा बिजनेस हैड नीरज व्यास ने कहा,’’मैक्स में हमारी हमेशा ये कोशिश रहती है कि हम अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए नये, बेहतरीन और यादगार शो दिखाएं और ’’मैक्स सुपर कूल काॅमेडी नाइट’’ इस कोशिश की तरफ हमारा एक कदम है। हमें बहुत खुशी है कि बालाजी टेलीफिल्म के साथ मिलकर हमें ये शो पेश करने का मौका मिला और हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस हंसी की शाम का भरपूर आनंद उठायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in