Categorized | लखनऊ.

श्री सहाय का भव्य स्वागत किया गया

Posted on 22 July 2012 by admin

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री सुबोधकान्त सहाय जी के आज लखनऊ दौरे के दौरान अपरान्ह उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय पहुंचने पर सैंकड़ों कंाग्रेसजनों द्वारा फूलमालाओं से श्री सहाय का भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, वरिष्ठ नेता श्री सुबोध श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री प्रमोद सिंह, मीडिया सचिव श्री विजय सक्सेना, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री जे0पी0 सिंह, श्री रमेश मिश्र, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री विनोद मिश्र, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री मेंहदी हसन, श्री प्रभुजोत बत्रा लकी, श्री अंजनी कुमार शुक्ल, श्री शकील फारूकी, श्री शमशाद आलम, श्री फाखिर सिद्दीकी, मो0 जमीर सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
इस मौके पर श्री सहाय ने कहा कि केन्द्र सरकार का पर्यटन मंत्रालय उ0प्र0 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रस्तावों पर शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करेगा। कांग्रेसजनों केा सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल जी ने संगठन की जिम्मेदारी लेने की बात कही है इससे कांग्रेस पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ेगी और 2014 के चुनावों में उ0प्र0 में ही नहीं पूरे देश में कंाग्रेस के पक्ष में बेहतर परिणाम आयेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in