Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव ने प्रदेश में 4जी ब्राण्डबैण्ड सिस्टम की स्थापना पर बल दिया

Posted on 21 July 2012 by admin

रिलायन्स और इन्फोटेल द्वारा सेफ व स्मार्ट सिटी के संदर्भ में प्रस्तुतीकरण

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने प्रदेश में 4जी ब्राण्डबैण्ड सिस्टम को स्थापित किये जाने पर जोर देते हुए कहा है कि इस सिस्टम के स्थापित होने से प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। नागरिक व शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता बढे़गी और डाटा डाउनलोड की स्पीड बेहतर होने से ब्राण्डबैण्ड सेवाओं में क्रान्तिकारी परिवर्तन होंगे।
मुख्य सचिव ने आज यहां कार्यालय सभाकक्ष में रिलायन्स और इन्फोटेल कम्पनी द्वारा प्रदेश में 4जी ब्राण्डबैण्ड सिस्टम को लागू किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये प्रस्तुतीकरण के बाद कहा कि नगर विकास, लोक निर्माण, वन, राजस्व, गृह तथा आई0टी0 विभाग 4जी ब्राण्डबैण्ड सिस्टम को लागू किये जाने के संबंध में उसकी उपयोगिता का अध्ययन कर लंे। उन्होंने कहा कि 4जी ब्राण्डबैण्ड सिस्टम के सुदृढ़ होने से नागरिक सेवायें सुगम होंगी और उनकी गुणवत्ता बढ़ेगी।
श्री उस्मानी ने रिलायन्स और इन्फोटेल द्वारा सेफ सिटी व स्मार्ट सिटी बनाये जाने के संदर्भ में किये गये प्रस्तुतीकरण को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ देखा। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राउन्ड बेस्ड मास्ट और कैमरे लगाने से प्रदेश प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास, राजस्व और वन विभाग का सहयोग इस सिस्टम को स्थापित करने के लिए लिया जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि संचार सेवाओं को सुधारने तथा शासकीय सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिये प्रदेश में अधिक बैण्डविथ की आवश्यकता है। इस दिशा में निजी क्षेत्र को आगे आना चाहिए।
इस बैठक में नगर विकास, वन, लोक निर्माण, आई0टी0, राजस्व तथा गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित रिलायन्स व इन्फोटेल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in