Categorized | लखनऊ.

पुलिस महानिदेशक आवास से लोहिया पथ को जाने वाली सड़क का नाम ‘तिलक मार्ग’ के रूप में बहाल हुआ

Posted on 21 July 2012 by admin

‘बी0एन0 लहरी मार्ग’ का लगा पत्थर हटा

यहाँ स्थित उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय/आवास से लोहिया पथ को जाने वाली सड़क का नाम देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक के नाम पर ‘तिलक मार्ग’ के रूप में बहाल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में इस मार्ग का नाम तिलक मार्ग से बदल कर ‘बी0एन0लहरी मार्ग’ कर दिया गया था और इसी नाम का पत्थर लगा दिया गया था।
इस सम्बन्ध में लखनऊ के अपर नगर आयुक्त श्री आर0एन0एस0 यादव ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम द्वारा इस मार्ग का नामकरण ‘बी0एन0 लहरी मार्ग’ किये जाने का कोई प्रस्ताव कभी भी नगर निगम द्वारा पारित नहीं किया गया। अतः ‘बी0एन0 लहरी मार्ग’ का पत्थर हटा दिया गया है और इस मार्ग का पुराना नाम ‘तिलक मार्ग’ बहाल कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खाँ को एक जन शिकायती पत्र मिला था, जिसमें शिकायतकर्ता ने इस मार्ग के पुराने नाम को बहाल किये जाने का अनुरोध किया था। नगर विकास मंत्री द्वारा इस पत्र के सन्दर्भ में की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप इस मार्ग का पुराना नाम ‘तिलक मार्ग’ बहाल कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in