Categorized | लखनऊ.

सदस्यता अभियान शुरू

Posted on 15 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान कल से शुरू होगा। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने  बताया कि एक माह (15 अगस्त) तक चलने वाले इस अभियान की शुरूआत कल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेई कानपुर जनपद के आर्यनगर, सीसामऊ तथा लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अलावा महानगर के अन्य विधान सभा क्षेत्रों में सांसद श्री लालजी टंडन के साथ मौजूद रहेंगे। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रहकर सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता श्री पाठक ने कल से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान की शुरूआत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत विधानसभा को केन्द्र मानकर होगी। पार्टी ने अपना जनाधार समाज के सभी वर्गों में बढ़ाने की रणनीति को दृष्टिगत रखते हुये सभी जातियों और समुदायों को बड़ी संख्या में पार्टी का सदस्य बनाकर उनको संगठन में जोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अब जो सदस्यता की जायेगी वह वर्ष 2014 तक होगी। श्री पाठक ने बताया कि सदस्यता अभियान 15 अगस्त 2012 तक चलेगा। सदस्यता के प्रथम प्रकाशन की तिथि 20 अगस्त होगी। प्रकाशन पर आपत्ति 25 अगस्त तक तथा आपत्तियों का निस्तारण 30 अगस्त तक करने के बाद अन्तिम प्रकाशन की तिथि 5 सितम्बर 2012 निश्चित की गई है।
इस बार पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले सदस्यता अभियान में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाकर उनको पार्टी से जोड़ने पर खास जोर होगा। पूरे माह चलने वाले सदस्यता कार्यक्रम के अन्र्तगत सामूहिक रूप से सदस्यता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
पार्टी के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेई कानपुर तथा लखनऊ, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ की पूर्वी विधानसभा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार अंबेडकर नगर के कटेहरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पथरदेवा (देवरिया), डाॅ0 रमापति राम त्रिपाठी, खजनी (गोरखपुर), केशरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद दक्षिणी, सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डाॅ0 महेन्द्र सिंह बाराबंकी, लखनऊ के महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा काकोरी (लखनऊ), गोरखपुर की महापौर सत्या पाण्डेय शहरी विधानसभा क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार लखीमपुर तथा विनोद पाण्डेय गोरखपुर ग्रामीण, प्रदेश मंत्री गोपाल टंडन उत्तर विधानसभा (लखनऊ), प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित उन्नाव, लल्लू सिंह अयोध्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश दुबे बस्ती सदर, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, गोण्डा, प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान इलाहाबाद, केदार नाथ सिंह मछली शहर (सु0) जौनपुर कौशलेन्द्र सिंह पिन्ड्रा (वाराणसी), श्यामदेव राय चैधरी वाराणसी दक्षिणी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त भदोही, पूर्व संगठन मंत्री जय प्रकाश चतुर्वेदी घोरावल (सोनभद्र), समीर त्रिपाठी नौतनवा (महराजगंज), सांसद रमाकान्त यादव फूलपुर (आजमगढ़), महापौर कानपुर नगर जगवीर सिंह द्रोण व हनुमान मिश्र सीसामऊ (कानपुर), सतीश महाना (महराजपुर), स्वतंत्र देवसिंह कालपी (जालौन) मानवेन्द्र सिंह गरौठा (झांसी), सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रहकर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in