Categorized | लखनऊ.

बी.एस.पी. द्वारा श्री प्रणव मुखर्जी को समर्थन

Posted on 15 July 2012 by admin

जैसा कि यह विदित है कि देश में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में अभी कुछ दिन पहले बी.एस.पी. द्वारा श्री प्रणव मुखर्जी को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। और इनको हर मामले में हमारी पार्टी ने इस पद के लिए सबसे ज्यादा योग्य उम्मीद्वार माना है। इसके साथ ही हमारी पार्टी को पूरी उम्मीद है कि यह इस पद पर बहुत अच्छे वोटों के अन्तर से जरूर चुनाव जीतेंगे।
इसके अलावा आप लोगों को यह भी विदित है कि इस चुनाव के बाद देश के  उप-राष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव अगले माह दिनांक 7 अगस्त, 2012 को होने वाला है। और इस पद के लिए हमारी पार्टी ने काफी सोच-विचार करने के बाद देश व जनहित में श्री हामिद अन्सारी को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है।
हालांकि उनकी उम्मीद्वारी को समर्थन देने हेतु इस सम्बन्ध में माननीय प्रधानमंत्री जी और यू.पी.ए. की चेयरपरसन श्रीमती सोनिया गाँधी जी ने भी हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से टेलीफोन पर वार्ता की है, जिनको बहन कुमारी मायावती जी ने अपने इस निर्णय से अवगत करा दिया है।
इसके साथ ही जहाँ तक श्री हामिद अन्सारी के व्यक्तित्व व उनकी कार्यप्रणाली का सवाल है तो इस बारे में हमारी पार्टी का यह मानना है कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में उप-राष्ट्रपति पद की पूर्ण गरिमा बनाये रखी है और अपने इस पद के कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निवर्हन किया है।
इन सब बातों को ध्यान में रखकर बहुजन समाज पार्टी ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए श्री हामिद अन्सारी को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है। और हमारी पार्टी को पूरी उम्मीद है कि यह भी इस पद पर बहुत अच्छे वोटों के अन्तर से जरूर चुनाव जीतेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in