Categorized | लखनऊ.

नगर निकाय मतदान के दिन 18 जुलाई को कन्नौज, रमाबाई नगर, औरेया तथा मथुरा में सार्वजनिक अवकाश

Posted on 14 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2012 के चलते जनपद कन्नौज, रमाबाई नगर, औरेया तथा मथुरा में मतदान के दिन 18 जुलाई का निगोशएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट के तहत  अवकाश घोषित किया हैं।
प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यहां इस आश्य के आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश में नगर निकाय चुनाव-2012 के अंतर्गत जनपद कन्नौज, रमाबाई नगर, औरेया तथा मथुरा में दिनांक 18 जुलाई को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के लिये मतदान होना है। मतदान के चलते निगोशएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट के अंतर्गत इन जनपदों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में मतदान की तिथि एवं समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना के दिन इन जनपदों की आबकारी तथा मादक पदार्थों की दुकाने बंद रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की बिक्री पर पूर्णतय प्रतिबन्ध रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in