Categorized | लखनऊ.

कम्बल उत्पादन केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण होगा

Posted on 14 July 2012 by admin

प्रदेश में कम्बल उत्पादन योजना के अन्तर्गत लगाये गये मशीन उपकरण पुराने होने के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है इसके साथ ही इस उत्पादन में लगे बुनकर एवं कतकरों का जीवन-यापन भी सीधे प्रभावित हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में रु0 25 लाख के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई है।
खादी ग्रामोद्योग की सूचना के अनुसार उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी विकास योजना के अन्तर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि पर आधारित निर्भरता समाप्त करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में 12 खादी उत्पादन केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में इन केन्द्रों पर उपलब्ध चरखें पूर्णतया जीर्ण-शीर्ण एवं निष्प्रयोज्य हो चुके हैं और उनकी उत्पादन क्षमता घट गई है। आवंटित धनराशि से खादी उत्पादन केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in